Latest Events
पाँच गाँवो (कुन्दनपुरा, मदनपुरा, मुगलपुरा, शंकरपुरा, और उक्लाना) का इतिहास

उक्लाना तहसील और हिसार जिले के पाँच गाँव कुन्दनपुरा, मदनपुरा, मुगलपुरा, शंकरपुरा, और उक्लाना गाँव लगभग 1800 ई॰ (19 वीं शताबदी) मे बसे थे। इनको बसाने वाला मुगल परिवार था, जो हाँसी (हिसार) से आया था। उस समय यहाँ का बादशाहा मिर्जा बेग था। कुछ समय बाद यहाँ पर गुदड़ सिहँ (सरदार) आया और मुसलमानो से जमीन खरीदनी शुरु कर दी। इसके बाद सन् 1947 को देश विभाजन के समय मुसलमान पाकिस्तान चले गए और यह जमीन शंकर लाल को 250 रुपये मे दे गए। शंकर लाल ठेकेदार ने इस जमीन को अपने बेटों को बाँट दिया। जिनके नाम पर अलग-अलग गाँव बस गए। जैसे:- कुन्दन- कुन्दनपुरा, मदन- मदनपुरा, शंकर- शंकरपुरा परंतु उसका सबसे छोटा बेटा नाबालिग था। इसलिए उसकी जमीन पर बसे गाँव को मुगलपुरा नाम दे दिया। क्योंकि यह जमीन मुगल वंश की थी। इस तरह से यहाँ पाँच गाँव बस गए। इस इतिहास को फरवरी 2014 मे आर॰ डी॰ एस॰ (रुरल डेविलपमैटं सोसाईटी, हरियाणा) द्वारा प्रकाशित किया है। इसे खोजने मे सत्यवान सरपंच (मुगलपुरा), आशीष घोडेला (कुन्दनपुरा), रवि वर्मा के साथ-साथ इन गाँवों के बडे-बुजुर्गों का सहयोग रहा।
Time: 00:34
Date: 12/03/26
>> 0: php_network_getaddresses: getaddrinfo failed: Name or service not known
Share to:
facebook
twitter
Google
Visitor:



m ish gaam vh yaha k logo ko like kta hu.
Jai ho dada kheda ki